विधेय क्रिया, समापिका क्रिया की परिभाषा क्या है finite verb in hindi definition meaning विधेय क्रिया, समापिका क्रिया किसे कहते हैं ?
प्रश्न : विधेय क्रिया, समापिका क्रिया को परिभाषित कीजिये ?
उत्तर : हिंदी में विधेय क्रिया, समापिका क्रिया (finite verb) की परिभाषा निम्नलिखित है –
पक्ष, वाच्य, वृत्ति और काल जैसे क्रिया-रूपों से युक्त क्रिया या उपवाक्य का एक व्याकरणिक प्रकार। इसे ‘समापिक क्रिया‘ इसलिए कहते हैं क्योंकि इससे वाक्य की समाप्ति सूचित होती है। विधेय – क्रिया कहने का प्रयोजन यह है कि वाक्य में विधेय अंश में इस प्रकार के क्रिया-रूप की प्रधान भूमिका होती है। जैसे- ‘लड़का सुबह से रो रहा है‘ वाक्य में ‘लड़का‘ उद्देश्य है ‘सुबह से रो रहा है‘ विधेय। इसमें ‘रोना‘ क्रिया से वाक्य की समाप्ति हो जाती हैय जबकि ‘मैंने रोते हुए लड़के को देखा‘ वाक्य में ‘रोना‘ क्रिया का ‘रोते हुए‘ रूप समापिका क्रिया या विधेय-क्रिया के रूप में प्रयुक्त नहीं हुआ है। इस वाक्य में ‘देखा‘ क्रिया-रूप समापिका क्रिया का काम कर रहा है (अविधेय क्रिया रूप)।
दीमशित्स (1983 मास्को) ने विधेय क्रिया या समापिका क्रिया को ‘पुरुष नियतरूप‘ कहा है।
जिस उपवाक्य में समापिका क्रिया लगती है, उसे ‘परिमित उपवाक्य‘ कहते हैं।
question : what is finite verb in hindi define the term ?
answer : finite verb की हिंदी में डेफिनिशन अर्थात विधेय क्रिया, समापिका क्रिया की परिभाषा ऊपर देखिये –
Leave a Reply